अब IIFA भी हुआ कोरोना का शिकार

अब IIFA भी हुआ कोरोना का शिकार

भोपाल. कोरोना वायरस के चलते इंदौर और भोपाल में होने वाला प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड समारोह आगामी आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आइफा में बॉलीवुड हस्तियों के साथ देश-विदेश के कई नामचीन हस्तियां और कलाकार शामिल होने वाले थे। माना जा रहा है कि कोरोना (COVID-19) के फैलने के डर से यह फैसला लिया गया है। आयोजन समिति ने कोरोना की वजह से आयोजन को अक्टूबर तक टालने की सूचना दी है

COVID-19 वायरस दुनिया के सभी देशो की चिंताओं का कारण बनता जा रहा है और इसी के कारण मध्य प्रदेश सरकार, IIFA प्रबंधन, और फिल्म उद्योग से हितधारकों के परामर्श के बाद IIFA के प्रशंसकों और सामान्य समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश में IIFA की मेजबानी के लिए अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। IIFA की तरफ से कहा गया है कि वो नागरिकों के सुरक्षा और IIFA प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो दुनिया भर से यात्रा करते हैं और IIFA के अवार्ड में शामिल होते हैं। इसीलिये फिलहाल कोरोना वायरस के संकट के चलते इसे कुछ समय के लिये आगे बढ़ाया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews