अब Whatsapp को टक्कर देने के लिए Sandes, सरकारी मैसेजिंग ऐप तैयार

अब Whatsapp को टक्कर देने के लिए Sandes, सरकारी मैसेजिंग ऐप तैयार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में व्हाट्सएप (whatsApp) की प्रायवेसी पॉलिसी को लेकर उठे विवाद के बाद कई लोग इसका विकल्प तलाशने लगे थे। तो ऐसे लोगों के लिए अब स्वदेशी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप संदेश (Sandes) बनकर तैयार है। केंद्र सरकार ने संदेस मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। फिलहाल ये ऐप कुछ सरकारी अधिकारी कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी टेस्टिंग चल रही है।

सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े अधिकारियों के साथ मैसेजिंग प्लेटफॉर्म संदेश की टेस्टिंग की जा रही है। GIMS.gov.in की वेबसाइट पर Sandes ऐप का लोगो दिख रहा है जिसमें एक वृत्त में तिरंगे के भीतर आशोक चक्र है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल से ही सरकार इस तरह के मैसेजिंग ऐप पर काम कर रही थी और सरकारी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस सरकारी ऐप को गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) का नाम दिया। लेकिन अब ये ऐप संदेश के नाम से सामने आया है। संदेश ऐप Android और iOS दोनों  ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। व्हाट्सएप पर उठे विवाद के बाद से ही कई लोग टेलीग्राम और सिग्नल ऐप इस्तेमाल करने लगे थे। लेकिन संदेश की टेस्टिंग फेज हो जाने के बाद ये उम्मीद की जा सकती है कि लोगों को एक स्वदेशी मैसेजिंग-चैटिंग ऐप मिल जाएगा, जिसके जरिये वे एक दूसरे से जुड़ सकेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews