आगर मालवा में नुपूर शर्मा मामला, आरोपियों पर चलेगा बुलडोजर

mp home minister

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगर मालवा में नुपूर शर्मा समर्थक पर हमले के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रकरण में 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और अन्य पांच भी आज शाम या कल तक गिरफ्तार हो जाएंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

बता दें कि बुधवार दोपहर उज्जैन रोड पर स्थित एक ढाबे के पास बुधवार दोपहर आरोपियों द्वारा आयुष माली नाम के व्यक्ति पर हमला किया गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष एवं हिंदुवादी संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग थाने में इकट्ठे हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कुल 13 आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में गृहमंत्री ने कहा कि आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होने कहा कि सबपर धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज से वहां पर अतिक्रमण अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा और मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”731988115″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews