चोरी के शक में महिला को पुलिस ने बेल्ट-डंडों से पीटा, घाव छुपाने फिर बर्फ से सिंकाई की, पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब

पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, कमिश्नर को नोटिस जारी

INDORE  NEWS : इंदौर शहर के तिलकनगर थाने में पुलिसकर्मियों ने एक महिला को इतना पीटा कि उसके बाएं कंधे के पास की हड्डी टूट गई। जानकारी के अनुसार महावीर मार्ग (धार) निवासी 46 वर्षीय रचना शर्मा को तिलकनगर थाने के एसआई सुरेन्द्र सिंह पांच दिन से चोरी के मामले में पूछताछ करने बुला रहे थे।

पुलिस कमिश्नर को नोटिस 

बीते रविवार को रचना के कथन दर्ज किये जाने के बहाने थाना की प्रथम मंजिल के कक्ष में बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ डंडे-बेल्ट से पिटाई की और कहा कि चोरी स्वीकार कर ले। घाव छिपाने के लिये एक महिला आरक्षक से महिला की बर्फ से सिंकाई करवाई। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews