कृषि मंत्री कमल पटेल के आश्वासन पर प्रदेश के सरपंचों की हड़ताल खत्म, ग्राम पंचायतों के ताले खुले

कृषि मंत्री कमल पटेल के आश्वासन पर प्रदेश के सरपंचों की हड़ताल खत्म, ग्राम पंचायतों के ताले खुले

Madhya Pradesh sarpanch strike over : पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश के सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायतों में तालाबंदी कर रखी थी लेकिन गुरुवार को किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के आश्वासन पर मध्यप्रदेश के सरपंच वापस अपने काम पर लौट आए हैं ग्राम पंचायतों के ताले खुल गए हैं। मनरेगा योजना के लिए बनी नवीन गाइडलाइन को वापस लिए जाने की मांग करते हुए सरपंचो ने कलमबंद हड़ताल 27 जनवरी से शुरू की थी,

 कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन 

हरदा में आयोजित एक कार्यक्रम में सरपंच संघ ने अपनी मांगे मंत्री पटेल के सामने रखते हुए शीघ्र निराकरण करवाने की मांग रखी जिस पर कृषि मंत्री पटेल ने सरपंच संघ को आश्वासन दिया कि मैं मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री से बात करके आपकी मांगों को पूरा करवाऊँगा। मंत्री पटेल के उद्बोधन के बाद सरपंच संघ ने पूरे प्रदेश में हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews