सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में ऑनलाइल उन्मुखीकरण अभिप्रेरण कार्यक्रम

सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में ऑनलाइल उन्मुखीकरण अभिप्रेरण कार्यक्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइल उन्मुखीकरण अभिप्रेरण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं से भाग लिया। प्राचार्या डॉ.प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को सर्वांगिण विकास के लिए कॉलेज में उपलब्ध सुविधाएं के बारे में जानकारी दी। ये उन्मुखीकरण कार्यक्रम विश्व बैंक परियोजना द्वारा आयोजित किया गया था।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ.प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को कॉलेज के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। इसी के साथ उन्होने नया एडमिशन ली हुई छात्राओं से पूरी ऊर्जा और जोश के साथ मेहनत करने तथा अपना और कॉलेज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि जीवन में अनुशासित रहकर और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर हम हर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज में होने वाले कैंपस सिलेक्शन को लेकर प्राचार्या ने छात्राओं को जानकारी दी। विश्व बैंक परियोजना द्वारा आयोदित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में समन्वयक डॉ रूचिरा चौधरी ने विश्व बैंक द्वारा अध्ययन-अध्यापन और छात्राओं की बुनियादी आवश्यताओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्राध्यापक डॉ अमर नायक ने कॉलेज में कार्यरत विभिन्न समितियों, योजनाओं, छात्रवृत्तियों, परीक्षा प्रकोष्ठ, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, करियर गाइडलाइन आदि की विस्तार से जानकारी दी। डॉ सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी ने छात्राओं को जीवन में मूल्यों और उद्देश्यों की दिशा में सार्थक पहल करने के लिए व्यावहारिक सूत्र बताए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews