
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
क्या है पूरा मामला
कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती व लंबे-चौड़े बिजली बिल का विरोध किया है। ब्लॉक कांग्रेस ने मंललवार को विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को एक ज्ञापन देकर अगले कुछ दिनों में इस समस्या को हल करने की मांग की है। अगर मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लाॉक कॉग्रेस के अध्यक्ष अशोक मारन ने बताया कि बिजली नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में फसल बुआई नहीं हो पा रही है, बच्चों के स्कूली की पढ़ाई पर इसका असर हो रहा है। इधर शहरी क्षेत्र का व्यापारी भी व्यापार करने में असर्मथ बना हुआ है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”992246152″]
