कुएं में सफाई के लिए उतरे लोगों की हुई मृत्‍यु, बिना सेफ़्टी उपकरण आखिर किसने करवाई सफाई, खंडवा कलेक्टर को नोटिस

हादसा खंडवा के पास छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम कोंडावत में हुआ।
कुएं में सफाई के लिए उतरे लोगों की हुई मृत्‍यु, बिना सेफ़्टी उपकरण आखिर किसने करवाई सफाई, खंडवा कलेक्टर को नोटिस

BHOPAL NEWS : खंडवा जिले के छैगांवमाखन के पास कोंडावद गांव में बीते गुरुवार को गणगौर विसर्जन के लिये कुएं की साफ करने उतरे आठ लोगों की जहरीली गैस में दम घुटने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर खंडवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह थी घटना 

हादसा खंडवा के पास छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम कोंडावत में हुआ, यहां गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए दो लोग नीचे उतरे। दोनों का वहीं दम घुट गया, देर तक जब उनकी कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो ऊपर खड़े लोगों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतर गए और देखते ही देखते जहरीली गैस ने सबकी कुएं के अंदर ही जान ले ली। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया।

नोटिस जारी

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से सभी शव को बाहर निकाला। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर खंडवा से मामले की जांच कराकर निम्न बिंदुओं पर जांच कराकर एक माह में प्रतिवेदन मांगा है-1. साफ-सफाई कौन करा रहा था।
2. क्‍या कोई सेफ्टी उपकरण उनके पास थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews