राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग, Indore Highcourt में याचिका दायर

इंदौर हाईकोर्ट

भोपाल।

मध्य प्रदेश का आगामी चुनाव हर दिन नए-नए संभावनाएं लेकर आ रहा है। कभी किसी वाद विवाद के मुद्दे पर सियासत गरमा जाती है तो कभी किसी वायरल ऑडियो वीडियो पर सियासत अपने रंग बदल देता है। इसी बीच तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को स्थगित करने की मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अमन शर्मा ने इंदौर हाई कोर्ट में राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि जब तक विधानसभा के उपचुनाव नहीं हो जाती तब तक राज्यसभा के चुनाव नहीं होने चाहिए।

दरअसल सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता अमन शर्मा की ओर से एडवोकेट अभिनव धनोतकर ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग करने के साथ यह भी कहा गया है कि विधानसभा के उपचुनाव जब तक नहीं हो जाते तब तक राज्यसभा चुनाव नहीं करवाना चाहिए। हालांकि इसके समर्थन में दलील ये पेशकश की गई है कि जब राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी तब मध्यप्रदेश विधानसभा में 228 विधायक थे और 2 सीटें खाली थी लेकिन इस समय 10 फ़ीसदी विधायक कम हो गए हैं और 206 विधायक ही बचे हैं। ऐसे में राज्यसभा का चुनाव चुनाव के बाद ही होना सही है। वही याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 की धारा 245 ए के तहत राज्य सभा चुनाव के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए लेकिन अभी पूरे प्रदेश में 24 सीटें ऐसी है जहां विधायक नहीं है। वहीं याचिका में यह भी दलील दी गई है कि जब राज्यसभा चुनाव को स्थगित किया गया था तब देश में कुल 5000 ही मामले थे लेकिन अब जब देश में 3 लाख मामले हैं ऐसी स्थिति में चुनाव करवाना भी उचित नहीं है।

इधर राज्यसभा के चुनाव को स्थगित करने की याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है जिसकी सुनवाई 16 जून को होनी है। वही 19 जून को राज्यसभा चुनाव है। इस बीच अब देखना दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश का यह चुनावी संग्राम किस तरफ का रुख करता है। वहीं केंद्रीय चुनाव आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके मुताबिक 19 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews