सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले को थाने ले गई पुलिस, अगले दिन कुएं में मिला शव

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले को थाने ले गई पुलिस, अगले दिन कुएं में मिला शव

BHOPAL NEWS : अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर थाना अंतर्गत ग्राम कोरिवापान निवासी सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता रोजगार सहायक मोबिलाइजर कैलाश का बीते गुरूवार को कुएं में शव मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कैलाश को थाने लेकर गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया…

लोगों के आक्रोश को देखते हुये चंद्रशेखर आजादनगर थाना के थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में थाना चंद्रशेखर आजादनगर से संबंधित रोजनामचा रजिस्टर के इंद्राज की प्रतियों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित एक माह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews