शिवराज के इस बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता बोले-‘हिंदुओं से माफी मांगें’

शिवराज के इस बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता बोले-‘हिंदुओं से माफी मांगें’

भोपाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को निशाने पर लिया है| उन्होंने कहा कि सेना के हौसले पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी जैसे लोग घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं। ‘घटिया’ शब्द भी इनके लिए छोटा है। सीएम शिवराज ने कहा कि ‘राहुल बाबा सूरज पर थूकोगे तो थूंक पलट कर आपके ऊपर ही आएगा’। शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने आपत्ति जताई है, वहीं उन्होंने इस बयान को लेकर शिवराज से माफ़ी की मांग की है|

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा ‘आदरणीय शिवराज जी भगवान सूर्य सनातन धर्म के अराध्य देवता हैं, हम सभी उनकी आराधना करते हैं, उन पर थूकने की टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है। शिवराज सिंह ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उन्हें इसके लिए हिंदुओं से माफी मांगना चाहिए’।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी जैसे लोग घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं। ‘घटिया’ शब्द भी इनके लिए छोटा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी मानसिकता है जो देश की सेनाओं का मनोबल गिराए और जो हमारे विरोधियों को ताकत दे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध भी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह देश की जनता ने बता दिया है कि देश मोदीजी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा सूरज पर थूकोगे तो थूंक पलट कर आपके ऊपर ही आएगा। हालांकि, शिवराज सिंह के इस बयान पर कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके पहले कल भी शिवराज ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि वे सेना को हतोत्साहित कर रहे हैं और देश सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews