उपचुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदले जाएंगे कई एसपी-कलेक्टर

उपचुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदले जाएंगे कई एसपी-कलेक्टर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में तबादलों का दौर जारी है । हालांकि अभी एक बार फिर थोकबंद तबादले (Transfer) होने बाकी है। उपचुनाव से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी की जा रही है । इसमें कई जिलों के एसपी कलेक्टर बदले जाएंगे।

उप चुनाव (Byelection) को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही घोषणा की जा सकती। इससे पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। इसमें एक दर्जन कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, डीआईजी और एसपी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी अधिकारी कर्मचारियों की बदली की जा सकती है। इसे चुनावी जमावट के रूप में भी देखा जा रहा है।

प्रशासनिक फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के पहले दौर की चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह में ही सूची जारी की जा सकती है। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देश पर एक ही स्थान पर जमे अफसरों और जो अगले कुछ महीने में सेवानिवृत्त होने वाले है उनके स्थान पर नए अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी। तीन साल से ऊपर समय से एक ही स्थान पर जमे चुनाव वाले जिलों के कुछ कलेक्टर और एसपी बदले जा सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews