लापरवाही पर गिरी गाज, मंत्री के निर्देश पर प्राचार्य निलंबित, Deo, Beo को नोटिस, ये है मामला

लापरवाही पर गिरी गाज, मंत्री के निर्देश पर प्राचार्य निलंबित, Deo, Beo को नोटिस, ये है मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar)ने छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित (Suspend) कर दिया है साथ ही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पूरा मामला रायसेन जिले का है। जहाँ के शासकीय हाई स्कूल उमरई, बेहरा, बाडी विकासखंड के 26 छात्रों के परीक्षा आवेदन फॉर्म प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल अहिरवार ने नहीं भरवाए जबकि विलम्ब शुल्क के साथ 14 फरवरी तक आवेदन फोम भरे जा सकते थे। इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर लग सकता था लेकिन शिक्षा विभाग ने विशेष प्रयास से आज शुरू हुई परीक्षा में शामिल कराया गया।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज के संकल्प का एक साल पूरा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

लेकिन स्कूल शिक्षा  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल अहिरवार को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया और विकास खंड शिक्षा अधिकारी केएम शाह को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews