Promotion : राज्य सरकार ने इस IPS अधिकारी को दिया प्रमोशन, नई पदस्थापना के आदेश जारी  

Promotion : राज्य सरकार ने इस IPS अधिकारी को दिया प्रमोशन, नई पदस्थापना के आदेश जारी   

MP IPS Promotion : मध्य प्रदेश सरकार ने आज 1989 बैच के एक आईपीएस अधिकारी को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक बनाया है, गृह विभाग (MP Home Department) ने आज 28 फरवरी को पदोन्नति आदेश जारी किये। गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि IPS अधिकारी राजेश चावला (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चंबल जोन, मुरैना) को भारतीय पुलिस सेवा के वेतम मेट्रिक्स -16 (रुपये 205400 -224400) में महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत किया जाता है। आदेश में पदोन्नति के बाद आईपीएस राजेश चावला को विशेष पुलिस महानिदेशक  पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

IPS डी श्रीनिवास वर्मा को चंबल जोन की अतिरिक्त जिम्मेदारी 

गृह विभाग ने अपने आदेश में ग्वालियर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा को आगामी आदेश तक ग्वालियर जोन के चार्ज के साथ साथ चंबल जोन को जिम्मेदारी भी सौंपने के निर्देश दिए हैं। ये दोनों आदेश कल 01 मार्च 2023 से प्रभावी होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews