मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, पूरे हफ्ते जारी रहेगा बादल-बारिश का दौर, आज भोपाल समेत 30 जिलों में अलर्ट, ओले भी गिर सकते हैं

MP WEATHER FORECAST: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 5 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
mp Weather Update

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मजबूत मौसम प्रणालियों के असर से 5 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। आज गुरुवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बुधवार (1 अप्रैल 2026) को नर्मदापुरम में तापमान 40 °C तक पहुंच गया। भोपाल में 37.4 °C, इंदौर में 36.5°C, जबलपुर में 38.6 °C, ग्वालियर में 36.1°C, उज्जैन में 35.8 °C रिकॉर्ड किया गया। अप्रैल के तीसरे व चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

5 अप्रैल तक बारिश का दौर, 7 अप्रैल को सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर लगभग 185 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है जिसके असर से 5 अप्रैल तक प्रदेश में मेघगर्जन, आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है जिसके असर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

2 से 5 अप्रैल तक इन जिलों में बदला रहेगा मौसम

2 अप्रैल (गुरुवार): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, आगर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बड़वानी, झाबुआ, धार में कहीं-कहीं बारिश, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।

3 अप्रैल (शुक्रवार): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा बुरहानपुर, खंडवा में कहीं-कहीं झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।

4 अप्रैल (शनिवार): भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं में झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।

5 अप्रैल (रविवार): विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा में कहीं-कहीं में झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और ओलावृष्टि।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews