प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 20 अगस्त को मनाया जाएगा सद्भावना दिवस, कर्मचारी लेंगे प्रतिज्ञा

प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 20 अगस्त को मनाया जाएगा सद्भावना दिवस, कर्मचारी लेंगे प्रतिज्ञा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 20 अगस्त 2020 को ‘सदभावना दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सदभावना की प्रतिज्ञा प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) संक्रमण के संबंध में भारत सरकार गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा राज्य शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिये गये हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे मंत्रालय स्थित पार्क में अधिकारियों/कर्मचारियों को सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। कार्यक्रम में मंत्रालय/ विन्ध्याचल एवं सतपुड़ा भवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित होगें। 20 अगस्त को बारिश होने की स्थिति में प्रतिज्ञा विन्ध्याचल/सतपुड़ा भवन में पृथक से एवं मंत्रालय में होने वाली प्रतीज्ञा पुराना भवन पांचवी मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक 506 में दिलाई जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews