केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के भाई का निधन, CM शिवराज-कमलनाथ ने जताया दुख

Narendra Singh Tomar

भोपाल/दिल्ली।

दिल्ली से बडी खबर मिल रही है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय सिंह का निधन हो गया है। वे  कैंसर से पीड़िता थे। आज सुबह दिल्ली में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।आज शाम तक उनकी पार्थिव देह ग्वालियर लाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ और समस्त बीजेपी नेताओं  ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय सिंह तोमर के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ तोमर जी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

वही नरोत्तम ने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी के अनुज श्री अजय सिंह तोमर जी के देहावसान की दुखद खबर से शोकाकुल हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने का संबल दें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews