होली पर्व पर भीड़ से निपटने भोपाल रेल मण्डल का खास प्रबंध, सभी यात्री सुरक्षित और आराम से पहुँचे घर, किए इंतजाम

भोपाल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अनधिकृत रूप से प्लेटफार्म में प्रवेश न करें तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी यात्री सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।
Holi Special Train

special arrangements of Bhopal Railway Division

होली पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय भीड़ प्रबंधन योजना प्रभावी रूप से लागू की गई है। मंडल प्रशासन ने भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। मंडल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर टिकट विंडो पर सुगम टिकटिंग व्यवस्था, आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की कार्यशीलता, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़जनित दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

सघन टिकट जांच एवं नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था

होली अवधि में स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए टिकट जांच को मुख्य द्वारों पर केंद्रित किया गया है।

सुरक्षा प्रबंध सुदृढ़

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त एस्कॉर्टिंग की व्यवस्था की गई है। कोचों की सुरक्षा तथा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की गई है।

यात्री सुविधा एवं सूचना तंत्र सक्रिय

प्लेटफार्म परिवर्तन की स्थिति में पूर्व सूचना एवं बार-बार उद्घोषणा की व्यवस्था की गई है। सभी टिकट खिड़कियाँ, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें एवं आरक्षण काउंटर पूर्णतः क्रियाशील रखे गए हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, कोच गाइडेंस प्रणाली एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। होली स्पेशल ट्रेनों की समय पर घोषणा एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से यात्रियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews