स्टेडियम विजिट से खेलों के प्रति आकर्षित होगी नई पीढ़ी – खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

युवा खेल के प्रति जागरूक हो। साथ ही दूसरा स्कूल-कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े। जिससे पढाई के साथ-साथ छात्रों को स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर से भी रूबरू कराए। हमारे खिलाडियों व कोचों से मिलवाए। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की है।
Sports Minister Sarang

MP News : मध्यप्रदेश में पहली बार सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसकी पहल खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की है। जिसमें उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश खेल विभाग के माध्यम से हम दोनों आयम पर काम कर रहे है। पहला कि जो हमारे खिलाडी है वह उत्कृष्ट खिलाडी बने, नेशनल -इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उसके साथ-साथ खिलाडी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। साथ ही दूसरा स्कूल-कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े। जिससे पढाई के साथ-साथ छात्रों को स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर से भी रूबरू कराए। हमारे खिलाडियों व कोचों से मिलवाए। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की है।

स्कूली बच्चों को करवाया स्टेडियम का विजिट

बता दें कि इस नए प्रोग्राम के तहत आज टीटी नगर स्टेडियम में स्कूली बच्चों को विजिट करवाया गया। इस दौरान खेल मंत्री के साथ बच्चे भी उपस्थित रहे। वहीं बच्चों को खेल संसाधनों से अवगत कराया गया।

[dgv_vimeo_video id=”991547639″]

[dgv_vimeo_video id=”991548058″]

29 पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित 

गौरतलब है कि न्यू दिल्ली में आयोजित ‘8th NATIONAL MARTIAL ARTS GAMES- 2024’ में कराटे प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने 10 स्वर्ण, 10 रजत एवं 09 कांस्य सहित कुल 29 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आज निवास पर सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

[dgv_vimeo_video id=”991547459″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews