राज्य स्तरीय रोजगार दिवस Gwalior में, सीएम शिवराज होंगे शामिल

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस Gwalior में, सीएम शिवराज होंगे शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार (Employment) दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार काम कर रही है।  इसी क्रम में प्रदेश में रोजगार दिवस मनाया जाता है (Employment Day), रोजगार मेले लगाए जाते हैं। इस महीने राज्य स्तरीय रोजगार दिवस (State Level Employment Day) 27 अगस्त को ग्वालियर में आयोजित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त (State Level Employment Day 27 August) को ग्वालियर (Gwalior News) जिला मुख्यालय में होगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 जिलों अनूपपुर, शाजापुर, बड़वानी एवं छतरपुर के एक-एक हितग्राही से इस मौके पर वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

ये भी पढ़ें – CM Shivraj ने कारम बांध आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, जांच कमेटी गठित

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का ग्वालियर से सीधा प्रसारण न्यूज चैनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाये जाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

ये भी पढ़ें – IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, पढ़ें पूरी डिटेल

जिला मुख्यालय में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभाग एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews