टॉकीज मालिक के बेटे पर चाक़ू और तलवार से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

टॉकीज मालिक के बेटे पर चाक़ू और तलवार से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में जहांगीराबाद के जिंसी इलाके में स्थित राज टॉकीज के मालिक अजीजुद्दीन के बेटे फराज (25) पर नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और चाकुओं से हमला (Attack) कर दिया। जब 26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में पुलिस (Police) तैनात थी, ऐसे समय में बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले अजीजुद्दीन के 25 वर्षीय बेटे फराज पर मंगलवार को घर के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। बदमाशों ने उसे सरेराह दौड़ाते हुए उस पर चाकू और तलवार से अनेक वार किए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मान रही है। हालांकि अभी सिर्फ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है|

पुलिस के मुताबिक अजीजुद्दीन की जहांगीराबाद में राज टॉकीज है। उनका बेटा फराज टॉकीज के साथ ही प्रॉपर्टी का काम भी करता है। दोपहर करीब 3:30 बजे वह रंभा टॉकीज के पास था। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया| बदमाशों ने उस पर चाकू और तलवार से अनेक वार किए। जान बचाने के लिए वह गैराज में भागा, तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उन्‍होंने उसे अगवा करने की भी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। घायल फराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो लड़कों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews