MP News : शिक्षक भर्ती की मांग तेज, चयनित अभ्‍यर्थियों की भूख हड़ताल जारी, सरकार को दी ये चेतावनी

teacher strike

Teacher recruitment Demand : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधूरी शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल बैठी महिला अभ्यर्थियों का आज सातवां दिन है। इसमें कई जिलों के चयनित शिक्षकों में में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगिरी समेत सभी कैटेगिरी के चयनित शिक्षक शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि अगर न्याय नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में प्रथम चरण के बाद रिक्त पदों पर द्वितीय चरण आयोजित होना था। इसमें जनजातिय कार्य विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में प्रथम चरण के बाद रिक्त पदों पर द्वितीय चरण आयोजित कराया, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव को यह बात समझ नही आतीं। इस विषय पर भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने विभाग को कई पत्र लिखें, लेकिन विभाग इस पर जबाब देने से आनाकानी कर रहा हैं। विभाग की प्रमुख सचिव पूर्वाग्रह व जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर अपने पद का दुर्पयोग कर सुनियोजित तरीके से अभ्यर्थियों का नुकसान कर रही हैं ।

जल्द प्रक्रिया पूर्ण की जाए

इससे पहले संयोजक रक्षा जैन ने अपने बयान में कहा था कि हमारी मांग है कि 2018 शिक्षक भर्ती को तृतीय काउंसिलिंग के साथ पूर्ण किया जाए। जो अभ्यर्थी रह गए हैं, उनकी लिस्ट क्लियर करते हुए पद वृद्धि के साथ काउंसिलिंग की जाए। ईडब्लूएस वर्ग के 1049 पद शेष हैं। उन पर भी नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए। हम इस मामले में मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह न्याय करेंगे। हम अपेक्षा करते हैं कि उन्होंने जो घोषणाएं की हैं, वो कोरी साबित ना हो जाएं। हमारे साथ कुछ भी हाेता है, तो उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रमुख मांगें

  1. शिक्षक भर्ती 2018 में प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग के रिक्त पदों पर नियोजन प्रक्रिया के शुरू की जाए।
  2. उच्च माध्यमिक शिक्षकों के हिंदी संस्कृत तथा अन्य विषय दिन में पदों की संख्या कम रही पर पदवृद्धि की जाए।
  3. माध्यमिक शिक्षकों के उपेक्षित विषय हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि में पद वृद्धि करते हुए पात्र अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए।
  4. प्रवर्ग परिवर्तन, विभाग परिवर्तन आदि से रिक्त हुए पदों को नियोजन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाए।
    पद वृद्धि के साथ तृतीय काउंसलिंग काउंसलिंग का रोस्टर, शीघ्र जारी किया जाए।
  5. यदि किसी अभ्यर्थी के द्वारा किसी भी विभाग में एक बार नियुक्ति ले ली गई हो तो उसकी प्रोफाइल लॉक करके नवीन अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews