भोपाल पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हुआ मुजरिम, अब जगह-जगह दी जा रही दबिश

भोपाल पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हुआ मुजरिम, अब जगह-जगह दी जा रही दबिश

Bhopal News : भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब एक मुजरिम पुलिस को चमका देकर भाग गया। जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कल बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया था जो कि सिहोर जेल से प्रोडक्शन वारंट में लाया गया मुजरिम था। जिसपर बासौदा, विदिशा, सीहोर और भोपाल में धारा 420 के तहत मामला दर्ज है।

जगह-जगह दी जा रही दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इससे पहले सिहोर जेल में बंद था जो कि विदिशा जिले के ग्यारसपुर का रहने वाला है। बता दें कि इसपर काफी लंबे समय से मामला दर्ज है। वहीं, आज सुबह वह संत्री को चकमा देकर थाने से भाग गया। फिलहाल, भोपाल पुलिस द्वारा सीहोर, ग्यारसपुर सहित अन्य जगहों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews