
भोपाल, हरप्रीत कौर रीन। प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन करने के बाद एयर लिफ्ट हो रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जाने के लिए बुधवार को दतिया जिले के कोटरा गांव में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोट के माध्यम से पहुंचे। उन्होंने कई लोगों को रेस्क्यू कराया। लेकिन इस बीच बोट खराब हो गई और कुछ लोग अभी भी फंसे रह गए। इसके बाद सेना का हेलीकॉप्टर आया और लोगों समेत मंत्री जी को भी अपने साथ ले गया। गुरुवार को अपने भोपाल स्थित निवास पर मंत्री जी ने खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी बताई।
[dgv_vimeo_video id=”583242819″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

