नगर पालिका, नगर परिषद् के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष एवं नगर निगमों के अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी, कलेक्टरों को ये निर्देश

नगर पालिका, नगर परिषद् के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष एवं नगर निगमों के अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी, कलेक्टरों को ये निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections 2022) संपन्न है। दो चरणों में संपन्न चुनावों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। अब नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना है साथ है नगर पालिक निगमों में अध्यक्ष यानि स्पीकर का चुनाव होना है।  इसके लिए प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग (MP Urban Development and Housing Department)ने सभी कलेक्टर को निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है। जिसमें निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें कहीं गई है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव आरके कार्तिकेय के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी कलेक्टरों को चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मिलन बुलाये जाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। पत्र में नगर पालिका अधिनियम और नगर पालिका निगम अधिनियम के हवाले से कई निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – National Mango day : फलों के राजा आम के लिए एक दिन! इतिहास स्वाद जितना ही स्वादिष्ट है

पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन के लिए पार्षदों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तारीख से 15 दिन के अंदर पार्षदों का सम्मिलन बुलाये। पत्र में आगे कहा गया है कि इसी तरह कलेक्टर पार्षदों एवं महापौर के निर्वाचन अधिसूचना से 15 दिन के अन्दर निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुलाएं  अध्यक्षता कलेक्टर करें।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव: 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष चुनाव, कलेक्टरों को बड़ी जिम्मेदारी, कार्यक्रम जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews