The Sabarmati Report एमपी में Tax Free, सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा, मंत्री, सांसद, विधायकों से की फिल्म देखने की अपील

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि    उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कुशलता से गुजरात को और देश को बदनाम होने से बचाया।
The Sabarmati Report Tax Free in MP

The Sabarmati Report Tax Free in MP: गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अतीत की काली सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए, उन्होंने कहा कि मैं खुद फिल्म देखूंगा, सभी मंत्रियों,  सांसद, विधायकों से भी अपील करता हूँ कि वे भी इस फिल्म को अवश्य देखें।

धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” इन दिनों सियासत काकेंद्र बनी हुई है, 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की घटना पर बनी गई इस फिल्म में गोधरा कांड के सच को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

The Sabarmati Report मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज फिल्म  The Sabarmati Report पर  ऐलान करते हुए कहा कि हम मप्र में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर रहे हैं जिससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें, उन्होंने कहा कि मैं खुद फिल्म देखूंगा और सभी से अपील करूँगा कि फिल्म अवश्य देंखें।

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की 

मुख्यमंत्री ने कहा अतीत की काली सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए, राजनीति अपनी जगह है लेकिन वोटों की राजनीति के नाम पर ऐसे खेलना बहुत गलत है, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि    उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कुशलता से गुजरात को और देश को बदनाम होने से बचाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews