राजधानी के दो नायब तहसीलदार हुए इधर से उधर

two-nayab-tehsildard-transfer

भोपाल। दो नायब तहसीलदारों को कलेक्टर द्वारा इधर से उधर किया गया है। कलेक्टर तरूण पिथोड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनिल पटेल नायब तहसीलदार को तहसील कोलार से तहसील हुजूर तथा रूपेश्वरी कुंजाम नायब तहसीलदार को नजूल संत हिरदाराम नगर वृत्त (बैरागढ़) में पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा कुंजाम को जबलपुर से स्थानांतरित कर भोपाल पदस्थ किया गया है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews