
VD Sharma’s big attack on Umang Singhar’s statement: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के अफसरों पर दलाली के आरोप लगाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने करारा जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि जिसकी जैसे भावना होती है उसे सबकुछ वैसा ही दिखाई देता है।
जिस कांग्रेस ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था उसे यही दिखेगा
वीडी शर्मा ने कहा कि ये वही उमंग सिंघार हैं जो दिग्विजय को मध्य प्रदेश का सबसे ‘बड़ा दलाल’ और शराब माफिया कहते हैं, कमलनाथ की सरकार में मंत्री रहते हुए उमंग सिंघार ने कहा था कि सरकार परदे के पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे हैं, तो इनकी सरकार में दलाली ही होती रही वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था तो उन्होनें सिर्फ दलाली ही देखी है।
उमंग सिंघार हो या वीडी शर्मा, कोई गलत काम करेगा तो एक्शन होगा
वीडी शर्मा ने कहा कि ये भाजपा की सरकार है, डॉ मोहन यादव की सरकार है यहाँ कोई भी हो यदि गलती करेगा तो एक्शन होगा, ये त्वरित कार्यवाही करने वाली सरकार है चाहें उमंग सिंघार हो या वीडी शर्मा कोई भी गलत काम करेगा तो कार्यवाही होगी ये ध्यान रखें।
आशीष अग्रवाल ने वीडी शर्मा के बाईट के साथ कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने X एकाउंट पर वीडी शर्मा का बाईट पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है, आशीष अग्रवाल ने लिखा- ‘दलाली का घी’ पीने वाले उमंग सिंघार पहले अपने और कांग्रेस के गिरेबान में झांकें, उमंग सिंघार जो दिग्विजय को मध्य प्रदेश का सबसे ‘बड़ा दलाल’ और माफिया कहते हैं, उन्होनें कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ दलाली ही देखी है।
घोटाले, लूट और भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी है कांग्रेस
भाजपा नेता ने आगे लिखा – वो कांग्रेस जिसने प्रधानमंत्री पद की गरिमा और विश्वनीयता के साथ समझौता किया हो, अपने शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था का विनाश कर दिया हो, घोटाले, लूट और भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी लिखी हो, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलाड़ और गरीबों शोषितों वंचितों के साथ अत्याचार किया हो, वो अब अपनी नीचता के उच्चतम स्तर पर है।
कोई प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी कर्रवाई होगी
लेकिन उमंग सिंघार जी ये ना भूले की भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार किसी भी गैरकानूनी कृत्य पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रसिद्ध है, शांति के टापू पर यदि कोई भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ या प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी कर्रवाई होगी।
ये कहा था उमंग सिंघार ने
आपको बता दें कि कांग्रेस ने कल शुक्रवार को प्रदेश में किसान न्याय यात्रा निकाली थी इस दौरान एक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा था कि कलेक्टर और अधिकारी को आम जनता की सेवा करनी होगी, भाजपा की दलाली करनी है तो आरएसएस का झंडा उठाइए और शाखा में शामिल हो जाइए।
'दलाली का घी' पीने वाले उमंग सिंघार पहले अपने और कांग्रेस के गिरेबान में झांकें!@UmangSinghar जो दिग्विजय को मध्यप्रदेश का सबसे 'बड़ा दलाल' और माफिया कहते हैं, उन्होनें कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ दलाली ही देखी है।
वो कांग्रेस जिसने :-
▪️ प्रधानमंत्री पद की गरिमा और… pic.twitter.com/SffWHY1OA8— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) September 21, 2024
कलेक्टर और अधिकारी को आम जनता की सेवा करनी होगी..
भाजपा की दलाली करनी है तो #RSS का झंडा उठाइए और शाखा में शामिल हो जाइए… pic.twitter.com/Hpht7fKSeY
— Umang Singhar (@UmangSinghar) September 21, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

