भोपाल प्लेटफार्म पर RPF स्टाफ की सतर्कता से बच्ची की जान बची, चलती ट्रेन में अचानक बेहोश हुई बच्ची को मिला प्राथमिक उपचार

पंजाब मेल के पिछले जनरल कोच में अचानक चेन पुलिंग (एसीपी) हुई। आर. विजय कौशल ने तुरंत स्थिति का निरीक्षण किया और देखा कि एक महिला यात्री घबराहट में जोर-जोर से रोते हुए मदद की गुहार लगा रही थी। महिला की बच्ची बेहोश थी। विजय कौशल ने तत्काल बच्ची को गोद में लेकर प्राथमिक उपचार शुरू किया।
RPF Operation Nanhe Farishte

RPF rescued 250 children under “Operation Nanhe Farishte

BHOPAL NEWS : भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सतर्क और त्वरित प्रयासों ने एक बच्ची की जान बचाने की मिसाल पेश की। यह घटना 16 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 12137 पंजाब मेल के प्लेटफार्म से रवाना होने के दौरान हुई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मचारी आर. विजय कौशल की तत्परता और साहस ने बच्ची की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

अचानक बेहोश हुई बच्ची को दिया प्राथमिक उपचार 

घटना के दौरान, पंजाब मेल के पिछले जनरल कोच में अचानक चेन पुलिंग (एसीपी) हुई। आर. विजय कौशल ने तुरंत स्थिति का निरीक्षण किया और देखा कि एक महिला यात्री घबराहट में जोर-जोर से रोते हुए मदद की गुहार लगा रही थी। महिला की बच्ची बेहोश थी। विजय कौशल ने तत्काल बच्ची को गोद में लेकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। उन्होंने बच्ची के चेहरे पर पानी छिड़का, आंखें मली, हाथ-पैर रगड़े और सिर दबाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से बच्ची को हल्का होश आ गया।

सभी के सहयोग से बच्ची को तत्काल मिला उपचार, बची जान 

इसके बाद बच्ची को तुरंत प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर ले जाया गया जहाँ गार्ड लाबी के ड्राइवर हैदर की मदद से रेलवे की सरकारी गाड़ी में बच्ची को उसके माता-पिता के साथ नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. सुरेश कुमार ने बच्ची का तुरंत इलाज शुरू किया। बच्ची के पिता, अब्दुल बाकिर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश, ने रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया। वे भोपाल से मुरैना की यात्रा कर रहे थे। इस सराहनीय कार्य पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा, “रेलवे सुरक्षा बल और कर्मचारियों का यह प्रयास यात्रियों के प्रति रेलवे की जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है।”
आरपीएफ स्टाफ श्री आर. विजय कौशल की तत्परता ने बच्ची को जीवनदान दिया। भोपाल रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के प्रति इसी प्रकार अपने दायित्वों को निभाती रहेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews