दिल्ली परिणाम पर क्या बोले सिंधिया-कमलनाथ और शिवराज

दिल्ली परिणाम पर क्या बोले सिंधिया-कमलनाथ और शिवराज

भोपाल।
दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल का जादू चला है। ‘आप’ की झाडू ने सबको साफ कर दिया है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बना ली है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है। वही भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है। इधर कांग्रेस का जीरो पर सूपड़ा साफ हो गया है। दिल्ली विधानसभा के शुरूआती रूझानों को लेकर मध्य प्रदेश में भी बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। एक के बाद एक नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को व्यापक जीत के लिए बधाई। दिल्ली के लोगों ने आपकी टीम में फिर से अपना भरोसा रखा है। आशा है कि आप शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे। आपको बहुत शुभकामनाएं।

वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर कहा कि ये तो पार्टी को पहले से जानकारी थी। लेकिन दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को भी नकार दिया है। बड़ी बड़ी बातें करने वाली बीजेपी का क्या हुआ। दिल्ली में अगर लोग संतुष्ट होते तो बीजेपी को वोट क्यों नहीं मिलते। जबकि सबसे ज्यादा अधिक करीब दिल्ली मोदी जी के करीब है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी का चेहरा सही पहचान लिया है और पूरे देश भर में बीजेपी का चेहरा पहचाना जा रहा है। जनता ने सिर्फ विकास के मुद्दे को पहचाना है।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां बीजेपी के वोट शेयर बढ़ाने का दावा किया है वही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली में तो कांग्रेस तबाह हो गई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सीट और वोट शेयर कई गुना बढ़ा है। कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है, हर शाख पर उल्लू बैठा है, अंजामे गुलिस्तां क्या होगा!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews