मप्र के BJP नेता की IAS अधिकारियों के लिए ये कैसी भाषा, वीडियो वायरल

मप्र के BJP नेता की IAS अधिकारियों के लिए ये कैसी भाषा, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।इन दिनों मध्य प्रदेश के अधिकारी शिवराज सरकार (Shivraj Government) और बीजेपी नेताओं (MP BJP) के निशाने पर चल रहे है।हाल ही में उमा भारती ने ब्यूरोक्रेट्स पर बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी, और अब बीजेपी नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का अधिकारियों के लिए शर्मनाक बयान सामने आया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने आईएएस अधिकारियों को पीटने की बात कहीं है।इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े… MP Politics : कांग्रेस नेता का दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा, बोले- मैं सहमत नहीं हूं

आज बीजेपी कार्यकर्ताओं का नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन आवासीय योजना के तहत मकानों में सर्वे की धांधली पर प्रदर्शन को लेकर किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने प्रदेश के आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) को चेतावनी दी है  और कहा कि हम बीजेपी के वह कार्यकर्ता हैं जो आईएएस अधिकारियों तक को पीट देते है।इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दे कि हाल ही में उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी को नेताओं की कृपा पर चलने वाला बताकर कहा था कि ब्यूरोक्रेसी की औकात ही क्या है! ब्यूरोक्रेसी हमारी चप्पल उठाती है।ब्यूरोक्रेसी की आखिर औकात क्या है जो हो वह राजनेता को घुमा ले। हम उन्हें प्रमोशन देते हैं, हम उन्हें पोस्टिंग देते हैं। ब्यूरोक्रेसी है क्या! यह तो हम लोगों की यानी राजनेताओं की चप्पल उठाती है। आपको लगता होगा कि ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। नेता अकेले में ब्यूरोक्रेसी के समझाने से राजी हो जाता है।

यह भी पढ़े.. MP News : पटवारी-पंचायत सचिव समेत 5 निलंबित, 10 कर्मचारी बर्खास्त, 2 को नोटिस

उमा भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया था, हालांकि बाद में विवाद बढ़ते देख उमा बैकफूट पर आ गई थी और उन्होंने सार्वजनिक रुप से माफी भी मांगी थी। वही बीते दिनों भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अगर सेक्रेटेरियट (ministry) में बैठ जाओ तो यहां तो रंगीन पिक्चर खेंच दी जाती है कि महाराज सब दूर आनंद ही आनंद है, पर फील्ड में जाओ तो जनता से मिलकर पता चलता है, कहाँ तक आनन्द पहुँचा।हालांकि उन्होंने यह बात मजाकिए अंदाज में कही थी, लेकिन इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

[dgv_vimeo_video id=”619700687″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews