शराब के आहाते खोलने पर क्या बोले पूर्व मंत्री, देखे वीडियो

शराब के आहाते खोलने पर क्या बोले पूर्व मंत्री, देखे वीडियो

भोपाल।

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने अबतक अपना एक भी वचन पूरा नही किया है। मेरा ख्याल है कि ध्यान डायवर्ट करने के लिए सरकार नित नई बात कर रही है।कभी विधान परिषद की बात करते है तो कभी आहाते खोलने की ।वही उन्होंने कहा कि हमे पता है ये सिर्फ वचन देंगें लेकिन किसी भी वचन को पूरा नही करेंगें।

वही शराब की दुकानों के पास में आहाते खोलने को लेकर मिश्रा ने कहा कि यह कमलनाथ सरकार के कौन से वचन पत्र में था कि सरकार अब शराब के आहाते खोलेगी ।जन हित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार ये काम कर रही है ।कुछ तो भी कुछ जैसा हो रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews