सीएम शिवराज सिंह चौहान से क्यों खुश हैं उमा भारती, पढ़ें पूरी खबर

सीएम शिवराज सिंह चौहान से क्यों खुश हैं उमा भारती, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के बीच शराब बंदी को लेकर चलने वाले “ट्वीट वार” के बीच एक सुकून भरा ट्वीट सामने आया है और सम्मान भरे अंदाज में शिवराज ने उमा भारती (Uma Bharti) को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) ने मध्य प्रदेश (MP News) में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराये जाने पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को ना सिर्फ बधाई दी है बल्कि उनका अभिनदंन करते हुए आशीर्वाद भी दिया है। उमा भारती ने चार ट्वीट किये जिसमें उन्होंने लिखा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में मामूली तेजी, नहीं बदले चांदी के दाम, देखें ताजा भाव

उमा भारती का ट्वीट सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धन्यवाद देते हुए लिखा – आदरणीय उमा दीदी, आपकी स्नेहिल शुभकामनाओं से हमारा मनोबल बढ़ा है। मुझे विश्वास है कि आपके आशीर्वाद से हम इस पुण्य संकल्प को भी पूर्णतः सिद्ध करने में सफल होंगे। आपके आशीष के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : खरीदनी है शराब तो करना होगा यह काम, वरना लौटना होगा खाली हाथ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews