MP Politics – कमलनाथ पर क्यों भड़के वीडी शर्मा, देखें वीडियो

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly ) का शीतकालीन सत्र भले ही स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के बयान पर पलटवार किया है।

यह भी पढ़े…किसान सम्मेलन में भड़के BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- ‘अवार्ड वापसी करने वालों से अवार्ड छीन लेना चाहिए’

दरअसल, आज 28 दिसंबर से विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र (Winter Session शुरु होने वाला था, लेकिन रविवार को सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सत्र को स्थगित करने का फैसला लिया। इसके बाद आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया कि विधानसभा पक्ष के लिए ही नहीं बल्कि विधानसभा विपक्ष के लिए है। मुझे दुख है कि विधानसभा नहीं चलेगी। नाथ ने आगे कहा कि BJP विपक्ष से गारंटी मांग रही थी कि वे लिखकर दें कि किसी भी विधायक को कोरोना संक्रमण नहीं होगा। यह कांग्रेस लिखकर कैसे दे सकती है, जबकि कांग्रेस सत्ता में ही नहीं है और विधानसभा कांग्रेस का कार्यालय नहीं है।

इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने पलटवार किया है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि पहले कमलनाथ जी ने सर्वदलीय बैठक में विधानसभा सत्र स्थगित (MP Assembly session adjourned) करने की मांग की। अब जनता के सामने झूठ बोलकर अपनी बात से ही पलट रहे हैं! आपके झूठ, छल और कपट को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता बखूबी जानती है कमलनाथ जी।

वही अगले ट्वीट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विदेश दौरे को लेकर कहा कि कांग्रेस की स्थापना दिवस पर ही राहुल गांधी कहां गायब है, आज देश की जनता जानना चाहती है ? जनता और देशहित का भी जब कभी विषय आया तो कांग्रेस का नेतृत्व कभी गंभीर नहीं रहा है ? उनकी नीति सिर्फ फूट डालकर राज करने की रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews