
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में घोषित नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना एक शख्स को भारी पड़ गया है। भोपाल पुलिस(Bhopal Police) ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इकबाल परवेज नामक एक युवक ने पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। बताया जा रहा है कि इकबाल परवेज किसी बड़े न्यूज़ चैनल का पूर्व कर्मचारी है।
ये भी पढ़ें – MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की तलाश शुरू की और क्राइम ब्रांच ने आरोपी इकबाल परवेज को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को पूछताछ के लिए भोपाल लेकर आ रही है।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी, जानें ताजा भाव
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

