Hindi News

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार, PM Modi की मौजूदगी में कुल 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Written by:Atul Saxena
Published:
सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में 32 मंत्री बनाए गए हैं इनमें भाजपा के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री बनाया गया है।
बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार, PM Modi की मौजूदगी में कुल 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bihar Cabinet expansion CM Samrat Chaudhary PM Modi

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है, राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 32 मंत्रियों ने शपथ ली, जिन्हें मंत्री बनाया गया है उनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को NDA ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है और सम्राट के 15 अप्रैल को सीएम बनने के 22 दिन बाद आज उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, उनके मंत्रिमंडल में 32 मंत्री बनाए गए हैं इनमें भाजपा के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

PM Modi और नीतीश कुमार के बीच की कैमिस्ट्री चर्चा में रही  

गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार मौजूद रहे। मंच पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच अच्छी कैमेस्ट्री भी दिखाई दी, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद जब फोटो सेशन हो रहा था तब पीएम मोदी ने पहल करते हुए नीतीश कुमार को सम्राट चौधरी से कहकर अपने पास बुलाया और फिर जो गर्मजोशी दोनों नेता के बीच दिखी वो यादगार बन गई।

BJP से इन मंत्रियों को मिली जगह 

सम्राट मंत्रिमंडल में भाजपा से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया गया है।

नीतीश की पार्टी जेडीयू से ये बने मंत्री

वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता को मंत्रमंडल में जगह मिली है।

चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायक बने मंत्री 

सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल में संतुलन बनाये रखने के लिए सहयोगी दलों को भी स्थान दिया है चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (आर) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है, इसी तरह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से संतोष मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews