IAS Transfer: एक साथ हुआ 18 आईएएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। उन्हें नया पदभार सौंपा है। कई जिलों में नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। निदेशक और संयुक्त सचिव पोस्ट के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

बिहार विधानसभा के चुनाव के बाद राज्य में लगातार प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है।   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ 18 आईएएस अफसर को इधर से उधर किया है। 13 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 दिसंबर सोमवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।

अभय कुमार सिंह, सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को अगले आदेश तक सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर भेजा गया है। उन्हें सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड बेल्ट्रॉन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बैच 1996 के लिए आईएएस अफसर के. सेंथिल कुमार को अगले आदेश तक प्रधान सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी महादलित विकास मिशन पटना, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन विभागों के सचिव भी बदले गए 

पंकज कुमार पाल को अगले आदेश तक सचिव, पथ  निर्माण विभाग का एडिशनल चार्ज दिया गया है, जो वर्तमान में सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।संदीप कुमार पुडकलकट्टी को स्थानांतरित करते हुए सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले वह सचिव, पथ निर्माण विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिवेश  सेहरा को सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है, जो पहले सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों को मिले नए डीएम 

श्रीकांत शास्त्री समहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी औरंगाबाद को जिला पदाधिकारी बेगूसराय पद पर भेजा गया है। तरनजोत सिंह को मधेपुरा से स्थानांतरित करके पश्चिम चंपारण, बेतिया के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। विवेक रंजन मैत्रेय जो शिवहर डीएम पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करके सिवान के डीएम पद पर भेजा गया है। अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद जिला पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशुतोष द्विवेदी जो भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अगले आदेश तक कटिहार का डीएम बनाया गया है। प्रतिभा रानी जो बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी में परियोजना निदेशक पद पर कार्यरत थी, अब उन्हें स्थानांतरित करके शिवहर  जिला पदाधिकारी पद पर भेजा गया है। वैभव श्रीवास्तव, सूचना एवं जनसंपर्क, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशक को सारण छपरा का नया जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विनोद दूहन जो खान, खान एवं भू तत्व विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत थे, उन्हें अररिया का डीएम बनाया गया है। अभिषेक रंजन को शेखपुरा, अमृषा बैंस को अरवल और साहिला को बक्सर जिला पदाधिकारी पद पदास्थापित किया गया है। नितिन कुमार सिंह जो कृषि विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत थे, उन्हें कैमूर (भभुआ) का डीएम बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews