धार में SP ऑफिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव, पुलिस कार्यालय में हड़कंप

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

धार।मो.अंसार

धार के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आपको बता दे कि सर्दी खांसी होने पर तुरन्त ही क्वारन्टाइन कर दिया गया था। उक्त कर्मी व रूममेट को दोनों ही पुलिस कर्मचारी है। आज दोनों पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी । है जिससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कम्प मचा है।

वही आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक काफी समय से घर परिवार से दूर सर्किट हाउस में निवासरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसपी कार्यालय जाकर सभी कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसके बाद अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हुई। वहीँ अब तक 103 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 3 मरीजों की मौत हो चुकी। धार सीएमएचओ पानीका ने मामले की पुष्टि की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews