ACCIDENT: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 भाईयों की दर्दनाक मौत

ACCIDENT: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 भाईयों की दर्दनाक मौत

इंदौर।आकश धोलपुरे।

इंदौर(indore) में एक सड़क हादसे (road accident)में 2 लोगो की जान चली गई है। बताया जा रहा है की मृतक चचेरे भाई थे और वो खुड़ैल स्थित खेत पर काम कर रोज की ही तरह अपने घर पालदा लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग दूधिया के आगे बर्फानी स्कूल हाइवे ढाबे के पास बाइक (bike)सवार भाइयों को सामने से आ रही कार(car) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार 52 वर्षीय ओंकार शेखावत की मौके पर ही हो वही चचेरे भाई राजेश शेखावत उम्र 32 वर्ष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कार सवार 38 वर्षीय अमन मीणा शराब के नशे था और वो अपने घर आठ मील जा रहा था प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार तेज गति से इंदौर की ओर से आ रही थी और अनियंत्रित लहराती हुई कार ने बाइक सवार चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर पीछे बैठा भाई हवा में 7 से 8 फीट उछल कर गिर पड़ा था वही बाइक चलाने वाला कार और बाइक के बीच मे फंस गया था।

ढाबा चलाने वाले सुरेश बरपटे की माने तो टक्कर के बाद कार में एयर बैग खुल गए थे जिससे कार में बैठे अमन मीणा की जान बच गई और भयानक हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे अमन के परिचित जयनारायण नामक बुजुर्ग ने बताया कि अमन ने शराब पी रखी थी और उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है जहां से वो आठ मिल स्थित अपने निवास की ओर जा रहा था। रास्ते मे उसने दो स्थानों पर अलग अलग वाहनों को भी टक्कर मारी थी जिसके बाद अंत मे दूधिया के आगे हाइवे ढाबे के पास वो अनियंत्रित होकर बाइक सवारों में जा घुसा जिसके चलते 2 लोगो की मौत हो गई। घटना में कार चला रहे अमन के पैर में चोंट आई है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews