नगर निगम के AE ने बदमाशों को सुपारी देकर लगवाई थी मीडियाकर्मी की कार, बाइक और एक्टिवा में आग, तीन गिरफ्तार

नगर निगम के AE ने बदमाशों को सुपारी देकर लगवाई थी मीडियाकर्मी की कार, बाइक और एक्टिवा में आग, तीन गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के जवाहर चौक इलाके में बुधवार रात को बदमाशों द्वारा मीडियाकर्मी जीतेंद्र शर्मा  के घर में घुसकर उनकी कार, बाइक व एक्टिवा में आग लगाने के मामले का टीटी नगर पुलिस (TT Nagar Police) ने खुलासा कर दिया है| जीतेन्द्र के परिवार से हुई कहासुनी की बात को लेकर बदला लेने की नियत से यह वारदात भोपाल नगर निगम (Bhopal Muncipal Corporation) में पदस्थ सहायक यंत्री (AE) ने करवाई थी| इसके लिए आरोपी एई ने नागदा के तीन बदमाशों को एक लाख की सुपारी दी थी|

दरअसल, जीतेंद्र शर्मा कस्तूरबा स्कूल के पास जवाहर चौक स्थित परिसर में रहते है। वे एक न्यूज चैनल में कार्यरत है। बुधवार रात को करीब एक बजे किसी ने उनके घर की डोर बेल बजाई तो उनकी मां ने दरवाजा खोला, तो देखा कि उनकी गाड़ियों में आग लगी हुई थी। मां ने सबको जगाकर घटना की जानकारी दी। घर में मौजूद पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने से एक स्कूटर पूरी तरह खाक हो गई। कार का पिछला हिस्सा, एक स्कूटर की सीट और बाइक भी जल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया गया|

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कार के बारे में पता चला। पुलिस ने कार के नंबर को ट्रेस कर उज्जैन जिले के नागदा के लिए एक टीम रवाना की| यहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया| पूछताछ में पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन धीरे धीरे पुलिस ने सब सच उगलवा लिया| पुलिस ने नागदा के तीन बदमाश समीर वेग, संतोष और अल्फाज मेवाती को गिरफ्तार कर लिया|

पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ कार से भोपाल आकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया| जिसके लिए भोपाल नगर निगम में पदस्थ सहायक यंत्री ओपी चौरसिया द्वारा एक लाख की सुपारी दी गई थी| जिसमे से 65 हजार रुपए फ़ोन पे के माध्यम से एडवांस दिए गए थे| बदमाशों को सुपारी देकर मीडिया कर्मी के घर आगजनी करवाने वाला आरोपी एई फरार है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews