कृषि मंत्री पटेल ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा  

कृषि मंत्री पटेल ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा  

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) से सौजन्य भेंट की।  श्री पटेल के साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar), दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता धीरज सिंह (Dheeraj singh) एवं मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह (Sandeep singh) मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान किसानों के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।@bjpkm4kisan pic.twitter.com/BS8WvVlhfp

— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) November 20, 2020

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews