काफिले पर हमला: नरोत्तम मिश्रा बोले, ममता दीदी यह आपके ताबूत में आखिरी कील, अब आपकी सरकार नहीं रहने वाली

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijaywargiya) के काफिले पर हमले से राजनीति गरमा गई है| हमले की घटना को मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम म‍िश्रा (Narottam Mishra) ने नि‍ंंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि काफिले पर हमला टीएमसी की बौखलाहट का प्रतीक है| ममता दीदी अब आपकी सरकार रहने वाली नहीं है|

गृहमंत्री डॉ मिश्रा बंगाल दौरे पर ही है| भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल का दायित्‍व सौंपा है। उन्‍‍‍‍‍होंने बंगाल की मुख्‍यमंत्री पर करारा प्रहार करते हुए कहा क‍ि ममता दीदी यह हमला आपके ताबूत में आख‍िरी कील है। उन्होंने कहा यह हमला बौखलाहट और घबराहट का प्रतीक है। यह ममता दीदी के जो माफि‍या हैं और प्रायोज‍ित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओंं को डराने की को‍शि‍श कर रहे हैं इससे हमारा कार्यकर्ता डरेगा नहीं और न झुकेगा।

डॉ मिश्रा ने कहा जनता मन बना चुकी है ममता दीदी। अब आपकी सरकार रहने वाली नहीं है। आपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के जमीर को ललकारा है आपने इसका जवाब जनता और भाजपा आपको व‍िधानसभा चुनाव में देगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews