
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश में आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चौहान ईद के मौके पर बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- “ईद-उल-अजहा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं! इस पर्व पर आपकी जिंदगी में खुशहाली आये, तरक्की हो, आनंद बढ़े! ईद मुबारक”
#ईद_उल_अज़हा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं!
इस पर्व पर आपकी जिंदगी में खुशहाली आये, तरक्की हो, आनंद बढ़े! #EidMubarak
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 21, 2021
ये भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा से पहले दादा भक्तों का खंडवा आगमन, प्रशासन ने 21 जुलाई से की सीमाएं सील
ईद के मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रदेश वासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “ईद मुबारक! सभी को ईद उल अजहा की बधाई और शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में अमन, चैन और खुशहाली लाए”
ईद मुबारक!
सभी को #ईद_उल_अज़हा की बधाई और शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में अमन,चैन और खुशहाली लाए।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 21, 2021
