Bareilly Road Accident: बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बारात से लौटी कार डंपर से टकराई, 8 की मौत

Bareilly Road Accident: बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बारात से लौटी कार डंपर से टकराई, 8 की मौत

Bareilly Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली से रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बरेली-नैनीताल हाइवे पर 9 दिसंबर शनिवार की रात 11 बजे कार और ट्रक का भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयंकर टक्कर में कार डिवाइडर के दूसरी साइड जा गिरी जिस वजह से कार में आग लग गई, और 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद 8 लोगों में से एक बच्ची भी थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

इस भयंकर टक्कर में पूरे हाईवे पर हड़कंप का माहौल मच गया, हाईवे किनारे रहने वाले लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन कार में आग की लपेटें इतनी ज्यादा थी कि कोई भी कार के नजदीक नहीं जा पाया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सड़क हादसे की जानकारी देते हुए बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने बताया, “भोजीपुरा के पास हाईवे पर एक कार के सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हुई, इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में आठ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। जिसमें से एक बच्ची भी शामिल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब आगे की कार्यवाही जारी है।”

जानकारी के मुताबिक कार बारात से लौट रही थी। एसएसपी बरेली, आईजी बरेली रेंज, डॉ. राजेश कुमार सहित ऑफिसर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने तीन मृतकों की पहचान कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग बहेड़ी के रहने वाले थे। डंपर के टकराने से कार का टायर फट गया। जिस वजह से कार असंतुलित हो गई और 30 मीटर तक घिसड़ाती चली गई। कार में अंदर से सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। जिसके कारण कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews