कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उप चुनाव (by election) के पहले कांग्रेस (congress) को बड़ा झटका लगा है। जोबट से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत (sulochana rawat) ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी (bjp) का दामन थाम लिया है। वे कांग्रेस से अपने बेटे के लिये टिकिट मांग रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुईं।  उनके साथ उनके बेटे विशाल रावत (vishal rawat) भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली बैठक के बाद इस बात का ऐलान हुआ कि अलीराजपुर से कांग्रेस की बड़ी नेता सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं।

MP News: वैक्सीनेशन अभियान में मप्र ने हसिल किया नया कीर्तिमान, CM Shivraj ने दी बधाई

बता दें कि कोरोना से कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण जोबट उपचुनाव होना है। कांग्रेस इस सीट को अपने खाते में मान कर चल रही थी लेकिन सुलोचना रावत के बीजेपी में जाने से अब समीकरण बदल सकते हैं, इस बात की पूरी संभावना है। बीजेपी की कूटनीति एक बार फिर काम आई है और उसने कांग्रेस के खेमे में सेध लगा कर यह साबित कर दिया है कि संगठनात्मक कुशलता में उसका कोई जवाब नहीं।

https://vimeo.com/620941134

https://twitter.com/BJP4MP/status/1444367788022190083?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews