विधायक दल की बैठक के बाद “पटवारी” का बड़ा बयान, Shivraj को लेकर कही ये बात

विधायक दल की बैठक के बाद “पटवारी” का बड़ा बयान, Shivraj को लेकर कही ये बात

भोपाल।

प्रदेश की राजनीति से शिवराज(shivraj) जल्द ही विदा लेने वाले हैं। वही उनकी जगह प्रदेश की जनता कमलनाथ(kamalnath) का स्वागत करेगी। ऐसा कहना है पूर्व मंत्री जीतू पटवारी(former minister jitu patwari) का। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chiefminister kamalnath) के निवास पर चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक(Congress legislature party meeting) के बाद जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए यह बात कही।

दरअसल रविवार को उपचुनाव(by-election) की तैयारी एवं पार्टी के असंगठित नेताओं को संगठित करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। जहां प्रदेश में होने वाले 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव(By-elections in assembly seats) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई वही पार्टी से टूट रहे नेताओं पर भी खुलकर बात हुई। जिसके बाद बैठक होते ही मीडिया(media) से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार(bjp government) के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी(bjp) में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों के खिलाफ दे कांग्रेस सीधा मोर्चा खोलेगी। इसके साथ ही ऐसे विधायकों को जनता के सामने एक्सपोज़ किया जाएगा।

पटवारी ने मीडिया को बताया कि बैठक में कमलनाथ ने कहा है कि अगली बैठक राजभवन में शपथ के बाद होगी। जहां उप चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा एवं रणनीतियां बनने के बाद कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस प्रदेश की जनता से 121 चर्चा भी करेगी एवं उनकी परेशानियों का हल निकालेगी। बता दे कि मध्यप्रदेश में अब 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। हालांकि अभी तक उपचुनाव की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।लेकिन चुनाव आयोग ने अपने जारी निर्देश में साफ कह दिया है कि 2020 में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में अब सत्ता में वापसी की रणनीति पर कांग्रेस आगे की दिशा और दशा तय करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews