बीजेपी ने फूंका कमलनाथ का पुतला, जताया विरोध

बीजेपी ने फूंका कमलनाथ का पुतला, जताया विरोध

धार।राजेश डाबी।

नगर में आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ का चीन समर्थन को लेकर पुतला दहन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर तथा कुशाभाव ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे। पूरे आयोजन का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव ने किया। मौजूद भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरोध में नारे बाजी करते हुए आरोप लगाया कि कमलनाथ चीनी कंपनियों का लगातार समर्थन करते आ रहे हैं।

वर्तमान परिस्थिति में भारत के साथ चीन लगातार साजिशें करते आ रहा है तथा हमारी सेनाएं चीन को मुंहतोड़ जवाब देने सीमा पर सजग खड़ी है। ऐसे में देश के अंदर हमारे राजनीतिक लोग चीन का समर्थन करेंगे तो हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews