मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से, 33 दिन चलेगा सदन, 23 बैठकें होंगी

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से, 33 दिन चलेगा सदन, 23 बैठकें होंगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्‍यप्रदेश (Madhya Pradesh) की पंद्रहवीं विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) 22 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा| विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्‍यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी । राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है|

विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्‍तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्‍तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।

इस सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 11 फरवरी तक प्राप्‍त की जाएंगी । जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में 16 फरवरी से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी । मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह अष्‍टम सत्र होगा ।

इससे पहले कोरोना संक्रमण के चलते और विधायकों व विधानसभा कर्मचारियों के लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया था| बजट सत्र बेहद ख़ास होगा, इसमें सरकारी की और से बड़े एलान किये जा सकते हैं| बजट में सरकार को जोर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत विभागों द्वारा तैयार कार्यक्रम और योजनाओं पर होगा। खजाने पर अतिरिक्त भार न आए, इसके लिए सभी विभाग मितव्ययिता को अपनाने के लिए कहा गया अनावश्यक योजनाओं को बंद करने की तयारी है| माना जा रहा है कि 22 फरवरी को सत्र के पहले सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो सकता है। इस सत्र में कई अहम विधेयक और अध्यादेशों को विधेयक का रूप देने के लिए प्रस्ताव भी इसी सत्र में आ सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews