बुमराह-संजना ने की शादी, मुंबई इंडियंस ने लिखा “Bumrah bowled over by Sanjana”

बुमराह-संजना ने की शादी, मुंबई इंडियंस ने लिखा “Bumrah bowled over by Sanjana”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah ) ने सोमवार को टीवी की स्पोर्ट्स एंकर और संजना गणेशन (Sanjana Ganesan)से शादी कर ली। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah ) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर शादी का एलान किया। जसप्रीत (Jasprit Bumrah) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को शादी की बधाई देते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हेडल पर लिखा “Bumrah bowled over by Sanjana”.

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव से पहले MP कांग्रेस का बड़ा एक्शन- वरिष्ठ नेता पार्टी से निष्कासित, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजना गणेशन (Sanjana Ganesan)की शादी में उनके परिवार के नजदीकी लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah ) ने ट्वीट किया ” प्यार यदि आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है. प्यार ने हमें चलाया।  हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं,  आज का दिन हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है।  हम अपनी शादी और ख़ुशी की खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं।”

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजना गणेशन (Sanjana Ganesan)की शादी पर जसप्रीत की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी बधाई दी है। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडिल पर लिखा “Bumrah bowled over by Sanjana”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews