दिल्ली में भी संकल्प नहीं भूले मुख्यमंत्री शिवराज, मध्यांचल भवन में लगाया पौधा

दिल्ली में भी संकल्प नहीं भूले मुख्यमंत्री शिवराज, मध्यांचल भवन में लगाया पौधा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  एक साल तक रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कहीं भी हो अपना संकल्प नहीं भूलते। वे आज बुधवार को नईदिल्ली में हैं उन्होंने यहाँ भी एक पौधा लगाया और संकल्प को टूटने नहीं दिया।

पर्यावरण को सुरक्षित और साफ़ सुथरा रखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इस साल नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) पर एक साल तक रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है।  वे मध्यप्रदेश में कहीं भी हो रोज एक पौधा लगाते हैं।  कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपना संकल्प नहीं छोड़ा। भोपाल हो या भोपाल के बाहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिनचर्या पौधरोपण से ही शुरू होती है।

ये भी पढ़ें – MP के इस विभाग में करोड़ों का गबन, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, 94 के खिलाफ FIR दर्ज

आज बुधवार 16 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) नईदिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करने गए हैं लेकिन उन्हें दिल्ली में भी अपना संकल्प याद रहा।  OnePlantADay हैशटैग चला रहे शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने नईदिल्ली में मध्यांचल भवन में मौलश्री का पौधा लगाया।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री कोरोना अनुग्रह योजना में कब-कैसे-किसे मिल सकती सरकारी मदद, जाने यहां

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा – आज नई दिल्ली स्थित मध्यांचल भवन में मौलश्री का पौधा रोपा है। वर्षा ऋतु वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त होती है। इस ऋतु में ही वृक्षों की सबसे अधिक वृद्धि और विकास होता है। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और उनकी देखभाल करें।

  ये भी पढ़ें – क्या Scindia के रास्ते पर Pilot! राजस्थान कांग्रेस में मचा सियासी बवाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews